दीपावली प्रकाश पर्व मंगलमय हो-

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611.what's App no 9971065525 DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं CD-Live YDMS चुनावदर्पण https://www.youtube.com/channel/UCjS_ujNAXXQXD4JZXYB-d8Q/channels?disable_polymer=true: :

Tuesday, March 24, 2020

नव संवत 2078, चैत्र प्रतिपदा

नव संवत 2078, चैत्र प्रतिपदा

नव संवत 2078, चैत्र प्रतिपदा की शुभकामनाएं। आप सभी को सपरिवार मंगलमय हो। 
अंग्रेजी का नव वर्ष भले हो मनाया,
उमंग उत्साह चाहे हो जितना दिखाया;
विक्रमी संवत बढ़ चढ़ के मनाएं,
चैत्र के नवरात्रे जब जब आयें।
घर घर सजाएँ उमंग के दीपक जलाएं;
आनंद से ब्रहमांड तक को महकाएं।
यह केवल एक कैलेंडर नहीं, प्रकृति से सम्बन्ध है;
इसी दिन हुआ सृष्टि का आरंभ है। 
 तदनुसार 13 अप्रेल 2021, इस धरा के वराह कल्प की   1955885121वीं वर्षगांठ तथा इसी दिन सृष्टि का शुभारंभ   हुआ. आज के दिन की प्रतिष्ठा ?
1. भगवान राम का जन्म एवं कालांतर में राज्याभिषेक.  2. युधिस्ठिर संवत का आरंभ  3.विक्रमादित्य का दिग्विजय सहित विक्रमी संवत 2078 वर्ष पूर्व आरंभ  4. वासंतिक नवरात्र   का शुभारंभ  5. शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक6. राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ  के संस्थापक डॉ  केशव बलिराम हेडगेवर जी का  जन्म  7. आर्य समाज की स्थापना भी वर्षप्रतिपदा को हुई।  देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे गुडी पडवा,   उगादी, दुर्गा पूजा आदि के रूप में मनाते है। ईश्वर हम सबको ऐसी इच्छा शक्ति प्रदान करे, जिससे हम अखंड माँ भारती को जगदम्बा का स्वरुप प्रदान करे। 
धरती मां पर छाये वैश्विक ताप रुपी दानव को परास्त करे... और सनातन धर्म की जय हो।..
युगदर्पण परिवार की ओर से अखिल विश्व में फैले हिन्दू समाज सहित, सभी के लिए गुडी पडवा, उगादी,
नव संवत 2078, चैत्र प्रतिपदा की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं। 
जब नकारात्मक बिकाऊ मीडिया जनता को भ्रमित करे,  तब पायें - नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक 
व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प- युगदर्पण मीडिया समूह YDMSहिंदी साप्ताहिक राष्ट्रीय समाचार पत्र2001 से पंजी सं RNI DelHin11786/2001 (विविध विषयों के 30ब्लाग, 5 चेनल  अन्य सूत्र) 
की 60-70 से अधिक देशों में  एक वैश्विक पहचान है। अब कू और टूटर पर, व्यक्तिगत एवं संस्थागत खाते हैं। 
-तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार, -युगदर्पण ®2001 YDMS official
जागो और जगाओ!  जड़ों से जुड़ें, 
युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑  से जुड़ें!!  इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक, बनकर। 
विश्व कल्याणार्थ भारत को विश्व गुरु बनाओ !!!     যুগ দর্পণ, યુગ દર્પણ  ਯੁਗ ਦਰ੍ਪਣ, யுகதர்பண  യുഗദര്പണ  యుగదర్పణ  ಯುಗದರ್ಪಣ, يگدرپयुगदर्पण:,  yyugdarpan
Media For Nation First & last. राष्ट्र प्रथम से अंतिम, आधारित मीडिया YDMSतिलक -समूह संपादक 
9911111611, 7531949051, 9911383670, 9971065525
http://yugdarpan.simplesite.com/
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
कभी विश्व गुरु रहे भारत की, धर्म संस्कृति की पताका; विश्व के कल्याण हेतू पुनः नभ में फहराये | - तिलक

Wednesday, March 11, 2020

कांग्रेसी कुचक्रग्रस्त सिंधिया परिवार की यात्रा

मप्र सरकार, संकट मध्ये: राजमाता सिंधिया से ज्योतिरादित्य तक: देखें- ग्वालियर के सिंधिया परिवार की राजनैतिक यात्रा, कांग्रेसी कुचक्र। 

newimg/10032020/10_03_2020-1_20099616_143047342.jpg

युदस नदि 11 मार्च 20 मध्यप्रदेश में जारी राजनैतिक उठापटक के केंद्र में एक बार फिर ग्वालियर राजघराने की चर्चा सर्वोपरि है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से त्यागपत्र ने उनकी दादी का स्मरण करा दिया, जो चाहती थीं कि पूरा परिवार भाजपा में रहे। जिवाजी राव सिंधिया और विजया राजे सिंधिया की पांच संतानों में माधवराव और अब उनके पुत्र ज्योतिरादित्य के अतिरिक्त सभी भाजपा में ही हैं। आइए जानते हैं, ग्वालियर के सिंधिया परिवार की राजनैतिक यात्रा पर -एक पैनी दृष्टि सम्पादक युगदर्पण   

विजया राजे सिंधिया
ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयराजे सिंधिया ने 1957 में कांग्रेस से अपनी राजनैतिक यात्रा आरंभ की थी। वह गुना लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। मात्र 10 वर्ष में ही उनका मोहभंग हो गया और 1967 में वह जनसंघ में चली गईं। विजयराजे सिंधिया के कारण ग्वालियर क्षेत्र में जनसंघ सशक्त हुआ और 1971 में इंदिरा गांधी की लहर के बाद भी जनसंघ यहां की तीन सीटें जीतने में सफल रहा। स्वयं विजयराजे सिंधिया भिंड से, अटल बिहारी वाजपेयी ग्वालियर से और विजय राजे सिंधिया के बेटे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया गुना से सांसद बने। 
माधव राव सिंधिया
माधव राव सिंधिया अपने मां-पिता की पांच संतानों में एक ही पुत्र थे। वह चार बहनों के बीच अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे। माधवराव सिंधिया मात्र 26 वर्ष की आयु में सांसद चुने गए थे, किन्तु वह बहुत दिन तक जनसंघ में नहीं रुके। आपातकाल 1977 के पश्चात वे जनसंघ और अपनी माता विजयराजे सिंधिया से पृथक हो गए। 1980 में माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर केंद्रीय मंत्री भी बने। उनका विमान दुर्घटना में 2001 में निधन हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया इनके पुत्र हैं। 
विजयराजे सिंधिया की बेटियों वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया भी राजनीति में हैं। 1984 में वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुईं। वह कई बार राजस्थान की मुख्यमंत्री भी बन चुकी हैं। 
यशोधरा राजे सिंधिया
वसुंधरा राजे सिंधिया की बहन यशोधरा 1977 में अमेरिका चली गईं। उनके तीन बच्चे हैं किन्तु राजनीति में किसी ने रूचि नहीं दिखाई। 1994 में जब यशोधरा भारत लौटीं तो उन्होंने मां की इच्छा के अनुसार, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और 1998 में भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ा। पांच बार विधायक रह चुकी यशोधरा राजे सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रही हैं। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया 
कुचक्रों में घिरा वंश 2001 में एक दुर्घटना में माधवराव सिंधिया की मृत्यु हो गई तो ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पिता की परम्परा संभालते रहे और कांग्रेस के सशक्त नेता बने रहे। गुना सीट पर उपचुनाव हुए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद चुने गए। 2002 में प्रथम विजय के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी चुनाव नहीं हारे थे, किन्तु ऐसा क्या हुआ कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारा झटका लगा। कभी उनके ही सहयोगी रहे कृष्ण पाल सिंह यादव ने ही सिंधिया को परास्त किया। इसके बाद लगातार पार्टी में नकारे जाने पर 10 मार्च 2020 को कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। सिंधिया वंश को मिटाने का प्रमाण -सिंधिया की हत्या को दुर्घटना दर्शाने, जब तक उनके वंश को निचोड़ सके लााभ उठाया, और खटौला बस पप्पू
 ही बिछेगा! अन्य सब मार्ग से हटा दिए जाएंगे।

दुष्यंत सिंह
ग्वालियर राजघराने सम्बन्ध रखने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के पुत्र दुष्यंत भी भाजपा में ही हैं। वह अभी राजस्थान के झालवाड़ से सांसद हैं। 

Sunday, March 8, 2020

विश्लेषण- दिल्ली विधानसभा चुनाव

युदस नदि 07 मार्च। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की भारी पराजय कुछ दिनों से चर्चा का विषय रहा है। रास्वसं ने भी भाजपा की चुनावी रणनीति पर प्रश्न खड़ा किया है। संघ की पत्रिका ऑर्गेनाइजर में प्रकाशित लेख में दिल्ली के चुनाव में भाजपा की चुनावी रणनीति पर प्रश्न उठाते हुए कहा गया है कि दिल्ली एक छोटा सा शहर है, अतः पार्टी को यहां स्थानीय मुद्दों के साथ, अपना मुख्यमंत्री सामने रखना चाहिए था। मतदाताओं का ध्यान भटका कर ध्रुवीकरण करने का परिणाम हमारे सामने है। -युगदर्पण®
Issue and face missing

उचित मुद्दे और चेहरे का अभाव

ऑर्गेनाइजर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में स्थानीय मुद्दों को ढंग से नहीं उठाया, वहीं विपक्ष के पास न केवल ठोस वोट बैंक था, बल्कि उन्होंने स्थानीय मुद्दों को भी लोगों के बीच उठाया जिसका लाभ उन्हें मिला। जिस प्रकार से सभी सांसद, कबीना मंत्रियों ने दिल्ली चुनाव में पार्टी का प्रचार किया, उससे लगता है कि भाजपा मोदी और केन्द्र के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती थी, जोकि इस चुनाव में उसकी सबसे बड़ी भूल रही। पार्टी को स्थानी मुद्दों के साथ दिल्ली इकाई को चुनाव का नेतृत्व संभालना चाहिए था।
Late campaign

विलम्ब से आरंभ हुआ प्रचार

पत्रिका में रतन शरद ने इस लेख लिखा है, कि भाजपा की चुनाव प्रचार नियोजन सही नहीं था। पार्टी ने चुनाव से मात्र कुछ ही दिन पूर्व चुनाव प्रचार करना आरंभ किया, जबकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बहुत पहले ही अपना चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया था। भाजपा को दिल्ली के चुनाव में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक अभियान चलाने की आवश्यकता थी। किन्तु पार्टी ऐसा नहीं कर सकी। दिल्ली के लोग आम चुनाव और दिल्ली के चुनाव में भिन्न-भिन्न मुद्दों पर वोट करते हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए था। 
People trusted AAP

लोगों ने आप पर किया भरोसा

2014 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को चुना था, जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में लोगों ने आम आदमी पार्टी को पसंद किया था। यही नहीं दूसरे प्रदेश के चुनाव के रुझान पर दृष्टि डालें तो वह भी इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। सर्वे में पता चलता है कि लोग नासंका का समर्थन कर रहे हैं, किन्तु विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक शाहीन बाग एवं नासंका के मुद्दे को चुनाव का मुद्दा बनाने में विफल रहे। 
शाहीन बाग के मुद्दे पर ऑर्गेनाइजर में लिखा गया है कि गृहमंत्री ने अपनी अधिकतर सभाओं में शाहीन बाग का मुद्दा उठाया, किन्तु मीडिया के समर्थन के अभाव में भाजपा के नेता सभा के आगे इसे नहीं पहुंचा सके। चुनाव पश्चात स्वयं अमित शाह ने कहा था कि उनका मूल्यांकन गलत निकला। 
Won 8 seats

मात्र 8 स्थानों पर मिली विजय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से मात्र 8 स्थानों पर विजय मिली, जबकि आम आदमी पार्टी  62 का प्रचंड बहुमत लाई। वहीं कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में अपना खाता तक नहीं खोल पाई। दिल्ली के चुनाव में भाजपा ने कुल 6577 सभाएं की, जिसमें स्वयं अमित शाह ने 52 रोड शो और जनसभाएं की। 
किन्तु देेश का शीर्ष मीडिया मानो केेजरीवाल की न्यूनताओं को ढकने और उसे नायक बनाने, जबकि भाजपा की एक एक शब्दावली पर उसे खलनायक प्रमाणित करने की ठान कर बैठा था। इसमें जी टीवी को अपवाद मानें। 
मतदाताओं का ध्यान भटका कर ध्रुवीकरण करने का परिणाम हमारे सामने है। -युगदर्पण®

Sunday, February 9, 2020

विश्लेषण परिणाम आंकलन दर्पण:

*आजतक व आआपा की नैतिक पराजय*

*विश्लेषण परिणाम आंकलन दर्पण:*
*दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रयास निष्फल नहीं गए! भाजपा विरोधी  चैनलों का भी ऐसा मानना है!* 
*युदस नदि, 9 फरवरी, 2020* आआपा के समर्थक चैनल aajtak.in के अनुसार इंडिया टुडे और एक्सिस माय ​इंडिया का परिणाम आंकलन दर्पण है कि भाजपा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार में जिस ढंग से अपनी पूरी शक्ति झोंक दी थी, वो व्यर्थ नहीं गई है। भाजपा के चुनाव प्रचार से उसके मत प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

इनके अनुसार (फोटो-PTI)
परिणाम आंकलन दर्पण में भाजपा का मत प्रतिशत में वृद्धि से 2-11 सीटों पर विजय मिलने की आशा है। जो 2015 में 32% वोट के साथ 3 सीट पर सीमित रह गई थी।
उनके अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आआपा) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति में पहले से सुधार होता दिख रहा है, जबकि वो सत्ता पर पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं है।

*भाजपा का मत प्रतिशत में वृद्धि*

इंडिया टुडे और एक्सिस माय ​इंडिया के अनुसार, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 मत प्रतिशत, भाजपा को 35 प्रतिशत और कांग्रेस को 5 प्रतिशत मतदान पाने का अनुमान है। जिससे आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटों और भाजपा को 2 से 11 स्थानों पर विजय मिलने की आशा है। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव परिणामों की बात की जाये, तो यह प्रतिशत आदमी पार्टी को 54, भाजपा को 32 और कांग्रेस को 10 वोट प्राप्त हुए थे।

इंडिया टुडे और एक्सिस माय ​इंडिया के एग्जिट पोल भाजपा सफलता को सीटों में स्वीकार करने में तैयार नहीं है। 

*दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- पूर्व आंकलन और चुनाव परिणामों में होगा बड़ा अंतर*

मनोज तिवारी का दावा:
भाजपा का मत प्रतिशत वृद्धि से उत्साहित है। इसीलिए अब भी परिणामों को लेकर उसका विश्वास अडिग है। पूर्व अनुमान आने के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि सारे भ्रामक आंकलन निष्फल  होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, '11 फरवरी को मतदान के परिणाम आने पर सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. भाजपा अकेले दिल्ली में 48 सीटें लाने जा रही है। असफलता छिपाने व ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न ढूंढें।'

*केजरीवाल समर्थकों ने एक और बहाना ढूंढ लिया।*

केजरीवाल समर्थकों के अनुसार उनकी पराजय का दोषी झूठे वादे और दावे नहीं अपितु भाजपा की विजय का श्रेय दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और पार्टी के सभी लोकप्रिया नेता प्रचार मैदान में उतरे। यहां तक कि राजग की सहयोगी पार्टी जदयू के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी गृह मंत्री अमित शाह ने साझा रैली की।

अमित शाह ने स्वयं मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने जमकर जनसभाएं कीं। घर-घर प्रचार भी किया। शाह स्वयं लोगों के दरवाजों तक पहुंचे और भाजपा के लिए वोट मांगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार में उतरे और उन्होंने शाहीन बाग पर केन्द्रित बिन्दु रखा।

*'लक्ष्य 5000', शीर्ष 100 नेताओं ने संभाला नेतृत्व*

भाजपा ने दिल्ली में 5000 जनसभाएं करने की योजना बनाई थी। दिल्ली भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व से मांग की थी कि प्रमं मोदी दिल्ली में कम से कम दर्जन भर चुनावी सभाएं करें। जबकि प्रमं मोदी अधिक समय नहीं दे पाए। परन्तु 100 शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार में भाग लिया।

अर्थात भाजपा ने प्रचार के मध्य कोई न्यूनता नहीं छोड़ी और परिणाम भी राहत देने वाले ही होंगे। -तिलक मुसं युगदर्पण® २००१

https://aajtak.intoday.in/story/delhi-election-2020-exit-poll-aam-aadmi-party-ec-voting-percentage-bjp-1-1162404.html

Tuesday, February 4, 2020

दिल्ली 2020 और मुफ्तखोरों के जाल:

    • दिल्ली 2020 और मुफ्तखोरों के जाल: 
      • मोदी विरोधी चैनल के भ्रम जाल का विश्लेषण। -युगदर्पण® २००१ 
        • इनके कुछ बिन्दु ठीक होने का अर्थ यह नहीं कि अनावश्यक कचरा साथ चिपकाएं। 
          • निशुल्क चिकित्सा का औचित्य है किन्तु बिजली पानी निशुल्क नहीं शुद्ध पेय जल हो। 
  • नकारात्मक मीडिया का सकारात्मक सार्थक विकल्प- युगदर्पण® 
दिल्ली विधानसभा चुनाव (2020) के लिए मतदान में कुछ दिन शेष हैं। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं और ताबड़-तोड़ रैलियां कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी कमी छुपाने व मतदाताओं को के लुभाने हेतु कांटे में पनीर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। तो भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम् गृहमंत्री अमित शाह सहित अपने सभी महारथियों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार के मैदान में कूद चुके हैं।
आम आदमी पार्टी जब अपना घोषणा पत्र जारी किया जबकि भाजपा और कांग्रेस अपना घोषणा पत्र पहले जारी कर चुकी हैं। दिल्ली में संघर्ष मुख्यत: इन तीन दलों के बीच है। ये तीनों दल अपनी प्राथमिकता जैसे भाजपा स्वास्थ्य स्वच्छ वातावरण, आआ पार्टी मुफ्त बिजली-पानी उपलब्ध कराने सहित कई मुद्दों को प्राथमिकता के रूप पर प्रचारित कर रही हैं। 
यह भी पढ़ें के नाम से भ्रमित न हों:- 
कि इस बीच, दिल्ली की जनता ने 'आजतक' पर अपना घोषणापत्र बनाया है जिनमें 10 सबसे बड़े मुद्दे शामिल हैं। आजतक ने दिल्ली की जनता के सामने 30 सबसे बड़े मुद्दे रखे थे। हजारों लोगों ने इसमें से 10 सबसे बड़े मुद्दों को चुना है। दिल्ली की जनता ने आजतक के घोषणापत्र के माध्यम राजनीतिक दलों के सामने कथित 10 सबसे बड़े लोकतंत्र को रखे हैं, इनमें से कुछ अनावश्यक हैं।
आजतक के घोषणापत्र में दिल्ली की जनता ने 10 सबसे बड़े मुद्दे चुने जो उनकी प्राथमिकता को दर्शाते हैं। इनमें दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने, पानी को,  निजी स्कूलों की मनमाने ढंगसे लगाई जाने वाली फीस पर रोक लगाने, यमुना नदी की सफाई, निशुल्क चिकित्सा, किन्तु दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना, निशुल्क बिजली नहीं, पार्किंग, राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (NRC), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) जैसे प्रश्न महत्व के हैं।
1.दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बड़े महानगरों में एक है जहां देश भर के लोग रहते हैं। किन्तु दिल्ली की हवा निरंतर प्रदूषित होती जा रही है और प्रदूषण विकराल रूप ले चुका है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में तीनों पार्टियां अपनी प्राथमिकता के रूूप में गिना रही हैं। दिल्ली की जनता भी प्रदूषण से बहुत पीड़ित है। वातावरण को लेकर कई बाार स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दिल्ली सरकार को स्कूलों में छुट्टियां तक करनी पड़ गई। इसी द्रीष्टी से दिल्ली की जनता ने अपने घोषणापत्र में प्रदूषण की समस्या को प्रमुखता पर रखा है। 
2. हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो
स्वतंत्रता के 70 वर्ष बाद भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में नागरिकों को पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। साफ पानी तो छोड़िये कई क्षेत्रों में तो पानी की आपूर्ति तक नहीं हो पाई है। जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति है वहां इसकी स्वच्छता को लेकर प्रश्न उठते रहते हैं। लोग आपूर्ति में आने वाले गंदे पानी की शिकायत करते हुए मिल जाते हैं। इसलिए जनता की घोषणा पत्र में पानी एक प्रमुख बिन्दु बना है।
3. निजी स्कूलों की फीस पर अंकुश लगाया जाए
दिल्ली उन महानगरों में एक है, जहां देशभर से आए लोग रहते हैं। ये लोग विभिन्न कार्यों से जुड़े हुए हैं। किन्तु एक बड़ी संख्या है जो महंगे स्कूलों की फीस देने में असक्षम है। सरकारी स्कूलों की कमी और उनकी दुर्दशा के कारण से सभी बच्चों का प्रवेश वहां संभव नहीं है। इसलिए लोग निजी स्कूलों पर निर्भर करने को बाध्य होते हैं। किन्तु वहां भी उन्हें महंगी फीस की मार झेलनी पड़ती है। सरकार से कई प्रकार की छूट प्राप्त करने वाले निजी स्कूलों की महंगी फीस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। ये बात घोषणापत्र है में शामिल होने से स्पष्ट होती है। जनता चाहती है कि दिल्ली में जिसकी भी सरकार बने वो निजी स्कूलों की फीस पर अंकुश लगाए।
4. यमुना की सफाई हो, नदी मार्ग बनाया जाए
भारत में नदियां विकास का साधन होने के साथ ही धार्मिक और संस्कृति की भी पहचान हैं। किन्तु दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी देश की सबसे प्रदूषित नदियों में अग्रणी है। किनारे से निकलने पर यमुना, नदी कम गंदा नाला अधिक दिखाई देती है। इसका पानी बिल्कुल काला दिखता है जिसमें से दुर्गंध आती रहती है। तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी की सफाई भी बिन्दु बना है जबकि केंद्र सरकार ने नदियों की सफाई के लिए विशेष रुप से भारी-भरकम योजना आरंभ की है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यमुना नदी की सफाई का भी दिल्ली के चुनावों में प्रमुख स्थान है।
5. दिल्ली में सबके निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था हो
विश्व के कई देशों में या तो निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था है या चिकित्सा क्षेत्र के लिए सरकारें अपने जीडीपी का एक बड़ा सा व्ययय करती हैं जिससे कि उनके नागरिकों के लिए चिकित्सा सहज उपलब्ध हो सके। नागरिक ही देश समााज की पूंजी होते हैं। वहीं अपने देश में चिकित्सा दिनों-दिन महंगी असहज होती जा रही है। इस दृष्टी से दिल्ली में रहने वाली जनता के एक बड़े वर्ग के लिए चिकित्सा करना बहुत कठिन होता है। इसलिए दिल्ली में रहने वाले लोगों की मांग है कि सबके लिए चिकित्सा निशुल्क होनी चाहिए। जो केन्द्र सरकार की नीति में है। 
6. दिल्ली में NPR और NRC लागू किया जाए
नागरिकता संसोधन कानून (CAA) को लेकर भले देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच, राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (NRC), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीयन (NPR) का प्रश्न भी प्रमुुता में है। एनआरसी देश में रह रहे नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए है। वहीं जनगणना से पूर्व देश राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीयन की प्रक्रिया से भी गुजरता है। दिल्ली की जनता ने इन दोनों प्रश्नों पर अपनी राय घोषणापत्र में प्रकट किया है कि ये होना चाहिए।
7. 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पेंशन मिले
माना जाता है कि देश की जनसंख्या में एक बड़ा भाग युवाओं का है, किन्तु 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की भी बड़ी संख्या है जिन्हें आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अधिक आयु होने के कारण वृद्धों के लिए आजीविका कमाना कठिन होता है। अत: दिल्लीवासियों की एक चिंता 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग भी हैं जिनके लिए पेंशन की मांग है। 
फुटपाथ पर से अतिक्रमण, पार्किंग हटाई जाए
दिल्ली में फुटपाथ पर अतिक्रमण और पार्किंग एक बड़ी समस्या है। इसके कारण से पैदल चलने वालों को काफी कठिनता का सामना करना पड़ता है। दिल्ली की सड़कें बहुत व्यस्त होती हैं और उनपर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। पैदल यात्रियों के लिए रास्ता सुगम हो इसके लिए आवश्यक है कि फुटपाथ से अतिक्रमण को हटाया जाए। फुटपाथ पर लोग गाड़ियां भी पार्क कर देते हैं। इसलिए आवश्यक है कि गाड़ियों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था हो जिससे कि फुटपाथ खाली रहें। दिल्ली की जनता ने अपने घोषणा पत्र में इसे मुद्दे को भी शामिल किया है।
9. दिल्ली में 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क हो
वर्तमान दिल्ली सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क कर दी है, किन्तु अब मांग उठने लगी है कि इस सीमा को बढ़ाया जाए। दिल्ली चुनाव में उतरे सभी राजनीतिक दलों ने भी निशुल्क बिजली को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। जनता ने भी आजतक के माध्यम अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट तक बिजली के निशुल्क करने की मांग रखी है। 
10. दिल्ली को पूर्ण राज्य का स्तर मिले
दिल्ली को पूर्ण राज्य का स्तर देने की मांग लंबे समय से उठती रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का स्तर देने की मांग करते रहे हैं। उनकी दलील है कि दिल्ली पूर्ण राज्य होगी तो कई समस्याओं का समाधान करना दिल्ली सरकार के लिए सरल होगा। किन्तु केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण से कई मुद्दे ऐसे होते हैं जिसके लिए केंद्र का मुंह देखना पड़ता है।
दूसरी ओर इससे अधिक महत्व पूर्ण प्रश्न है। जिस प्रकार का व्यवहार अन्य दलों का है, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निसंकोच केंद्र सरकार का विरोध अवमानना तथा अराजकता के स्तर तक ले जाता है। वोट बैंक बनाने में राष्ट्रद्रोह कर सकते हैं। केन्द्र के अपमान करने हेतु विदेशी अतिथि के समक्ष घटिया हरकत करने में संकोच नहीं करेंगे। तब विश्व में भारत की स्थिति क्या होगी? 

Sunday, September 4, 2016

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस - इतना तो हम सभी जानते हैं कि भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। किन्तु क्यों ? संभवतः सब नहीं जानते हों। 
सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन जी
 Image result for शिक्षक दिवस का महत्व
वैसे तो विश्व के कई देशों में गुरु के सम्मान में टीचर्स डे अर्थात शिक्षक दिवस मनाया जाता है किन्तु भारत में यह परम्परा युगों युगों से चली आ रही है। सत युग हो द्वापर या त्रेता गुरु शिष्य परम्परा के अनुपम उदाहरण मिलते हैं। जिसमें गुरु को साक्षात् परमेश्वर का स्थान दिया गया है। 

'गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। 
गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मैः श्री गुरुवेः नमः।।' 
अर्थात गुरू ही ब्रहमा है, गुरू ही विष्णु है और गुरु की महेश है। साक्षात परब्रह्म स्वरूप ऐसे गुरू को नमस्कार। 
5 सित 1888 को तमिलनाडु में जन्मे, स्वतन्त्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति 1952 से 1962 रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पश्चात् भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक होने के साथ ही एक प्रख्यात शिकसजविद भी थे। इन्हीं गुणों के कारण सन् १९५४ में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उन्हीं के जन्मदिन (5 सितंबर) को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
राजनीती में आने से पूर्व उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 40 वर्ष शिक्षक के रूप में व्यतीत किये थे। उनमें एक आदर्श शिक्षक के सारे गुण उपस्थित थे। उन्होंने अपना जन्म दिन अपने व्यक्तिगत नाम से नहीं अपितु सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय को सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा व्यक्त की थी जिसके परिणामस्वरूप आज भी सारे देश में उनका जन्म दिन (5 सितम्बर) को प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के नाम से ही मनाया जाता है। 
भारत तथा भारतीयता के शत्रु , जो हमारे इतिहास को मिटाने नकारने के लिए कुतर्कों का सहारा लेते रहते हैं, अवश्य ही मेरी बात को झुठलाने हेतु यह कुतर्क दे सकते है कि शिक्षक का महत्त्व आप युगों युगों से मानते रहे हैं क्या प्रमाण है?  सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन जी 19 वीं शताब्दी के हैं तो उनका जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर कैसे कह सकते हैं कि गुरु युगों युगों से आपके पूजनीय रहे हैं। आपने तो शिक्षक को सम्मान देना 19 वीं शताब्दी में शुरू किया है।
इसे स्पष्ट करने हेतु विवेचन करें भारतीय इतिहास और साहित्य का, जो ऐसे प्रमाणों से भरा पड़ा है। मेरी बात की सत्यता को प्रमाणित करने तथा उनके कुतर्कों का सामना करने हेतु उनमें से कुछ ही जिज्ञासा शाँत करने में सक्षम हैं। आइये उनमें से कुछ का अवलोकन करते हैं। --
618 वर्ष पूर्व जन्मे संत कबीर दास के दोहे में 'गुरु शिष्य'
इस विषय के 50 में से यहाँ मात्र 10 दोहे ही लिए गए है।

(41)
गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, का के लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपणे, गोबिंद दियो मिलाय॥
(42)
गुरु कीजिए जानि के, पानी पीजै छानि ।
बिना विचारे गुरु करे, परे चौरासी खानि॥
(43)
सतगुरू की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार।
लोचन अनंत उघाडिया, अनंत दिखावणहार॥
(44)
गुरु किया है देह का, सतगुरु चीन्हा नाहिं ।
भवसागर के जाल में, फिर फिर गोता खाहि॥
(45) 
शब्द गुरु का शब्द है, काया का गुरु काय।
भक्ति करै नित शब्द की, सत्गुरु यौं समुझाय॥
(46)
बलिहारी गुर आपणैं, द्यौंहाडी कै बार।
जिनि मानिष तैं देवता, करत न लागी बार।।
(47)
कबीरा ते नर अन्ध है, गुरु को कहते और। 
हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रुठै नहीं ठौर ॥
(48) 
जो गुरु ते भ्रम न मिटे, भ्रान्ति न जिसका जाय।
सो गुरु झूठा जानिये, त्यागत देर न लाय॥
(49)
यह तन विषय की बेलरी, गुरु अमृत की खान।
सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी सस्ता जान॥
(50) 
गुरु लोभ शिष लालची, दोनों खेले दाँव।
दोनों बूड़े बापुरे, चढ़ि पाथर की नाँव॥ 
संत कबीर दास जी के लेखन का स्तर एक तो 700 वर्ष पूर्व के भारत की शिक्षा और बौद्धिक स्तर को दर्शाता है दूसरे उन्होंने गुरु महिमा का वर्णन जिस प्रकार किया है उससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें एक श्रेष्ठ गुरु का सानिध्य मिला, जिससे गुरु के प्रति उनके मन में आसक्ति थी तथा सबसे प्रमुख 700 वर्ष पूर्व के भारत में गुरु शिष्य परम्परा के अन्तर्गत एक सामान्य जुलाहे के मन में भी गुरु के प्रति कितना आदर सम्मान का भाव है। जब हमारे भारत में शिक्षक दिवस को औपचारिक रूप में नहीं मनाया जाता था। 
अर्थात भारत में शिक्षक दिवस भले ही औपचारिक रूप में अब मनाया जाता है। इसका अर्थ यह नहीं कि शिक्षक का सम्मान नहीं था अपितु यह प्रमाण है कि आदर सम्मान अनुभूति है जो किसी भी औपचारिकता पर आश्रित नहीं है। यह मेरी बात की सत्यता को और भी बलपूर्वक स्पष्ट व प्रमाणित करता है। 
http://shikshaadarpan.blogspot.in/2016/09/blog-post.html 

Wednesday, July 6, 2016

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जावडेकर को मिली पदोन्नति (5.7.2017)

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जावडेकर को मिली पदोन्नति (5.7.2017) 

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जावडेकर को मिली पदोन्नतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए उसमें 10 राज्यों से 19 नये चेहरों को स्थान दिया। मोदी कबीना में पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे प्रकाश जावडेकर को पदोन्नत कर कबीना मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री के रूप में शामिल किये गये लोगों में, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, दार्जिलिंग से लोकसभा सदस्य एसएस आहलुवालिया, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे, कर्नाटक से पांचवीं बार लोकसभा सदस्य रमेश चंदप्पा, अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर, शामिल हैं। 

इनके अतिरिक्त अर्जुन मेघवाल, विजय गोयल, महाराष्ट्र दलित नेता रिपा सांसद रामदास अठावले, सुविख्यात कैंसर शल्य विशेषज्ञ सुभाष राम राव भामरे, असम के नौगांव से भाजपा सांसद राजन गोहेन, गुजरात से जसवंत सिंह भाम्भोर, व मनसुख मांडविया, उप्र से महेंद्र नाथ पण्डे, व कृष्णा राज, उत्तराखंड से अजय टम्टा, राजस्थान नागौर से च रा चौधरी, व पीपी चौधरी  ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली है। संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत मं परि की सदस्य संख्या अधिकतम 82 संभव है। 

अमित शाह शीघ्र ही संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा कर सकते हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हटाए जाने वाले 6 मंत्रियों में से 5 की प्रगति से असंतुष्ट तथा 1 को संगठन का दायित्व दिया जाने के समाचार हैं। शिवसेना द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का बहिष्कार का निर्णय बदल कर एक शुभ संकेत दिया गया। शिवसेना को भी एक मंत्री पद दिये जाने की बात थी किन्तु संभवतः दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई। 

एक दो मंत्रियों के विभाग परिवर्तन के साथ नए म्नत्रियों के विभागों की घोषणा की जानी है। कहा जा रहा है, दो वर्ष से विकास ने जो दिशा पकड़ी है उसे और अधिक गति देने के साथ प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रख गया है। शुभकामनाओं सहित -तिलक 
नवीनतम ऑनलाइन जानकारी हेतु जुड़ें 
केंद्रीय मंत्रीमंडल में मंत्रियों और उन्हें आवंटित विभागों की सूची निम्नलिखित है- 
नरेन्द्र मोदी: प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष
राजनाथ सिंहः गृह
सुषमा स्वराजः विदेश मंत्रालय
अरुण जेटलीः वित्त कारपोरेट मामले
एम. वैंकैय्या नायडूः शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण
नितिन जयराम गडकरीः सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी
मनोहर पर्रिकर- रक्षा
सुरेश प्रभु- रेल
डी.वी. सदानंद गौड़ाः सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन
उमा भारतीः जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण
डॉ. नजमा ए. हेपतुल्लाः अल्पसंख्यक मामले
राम विलास पासवानः उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
कलराज मिश्रः सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मेनका संजय गांधीः महिला एवं बाल विकास
अनंत कुमारः रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य
रविशंकर प्रसादः संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय
जगत प्रकाश नड्डाः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
अशोक गजपति राजूः नागरिक उड्डयन
अनंत गीतेः भारी उद्योग एवं लोक उद्यम
हरसिमरत कौर बादलः खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
नरेन्द्र सिंह तोमरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता एवं पेयजल
चौधरी बिरेंदर सिंहः इस्पात
जुएल उरांवः जनजातीय मामले
राधा मोहन सिंहः कृषि
थावरचन्द गेहलोतः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
स्मृति जुबिन ईरानीः कपड़ा
डॉ. हर्ष वर्धनः विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान
प्रकाश जावडेकरः मानव संसाधन विकास 
राज्य मंत्री 
राव इन्द्रजीत सिंहः योजना (स्वतंत्र प्रभार), शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन
बंडारू दत्तात्रेयः श्रम और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार)
राजीव प्रताप रूडी कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार)
विजय गोयलः युवा एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद यसो नायकः आयुष (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मेन्द्र प्रधानः पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)
पीयूष गोयलः विद्युत (स्वतंत्र प्रभार), कोयला (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ. जितेन्द्र सिंहः पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
निर्मला सीतारमणः वाणिज्य एवं उद्योग (स्वतंत्र प्रभार)
डॉ. महेश शर्माः संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
मनोज सिन्हाः संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री
अनिल माधव दवेः पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार)
वीके सिंहः विदेश राज्य मंत्री 

राज्यमंत्री
संतोष कुमार गंगवारः वित्त
फग्गन सिंह कुलस्तेः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
मुख्तार अब्बास नकवीः अल्पसंख्यक मामले, संसदीय कार्य
एसएस अहलूवालियाः कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य
रामदास अठावलेः सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
राम कृपाल यादवः ग्रामीण विकास
हरिभाई पर्थिभाई चौधरीः सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
गिरिराज सिंहः सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
हंसराज गंगाराम अहीरः गृह
जीएम सिद्धेश्वरः भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम
रमेश चंदप्पा जिगाजीनगीः पेयजल एवं स्वच्छता
राजन गोहेनः रेल
पुरूषोत्तम रूपालाः कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज
एमजे अकबरः विदेश
उपेंद्र कुशवाहाः मानव संसाधन विकास
राधाकृष्णन पीः सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, पोत
किरेन रिजिजूः गृह
कृष्णपालः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोरः आदिवासी मामले
डॉक्टर संजीव कुमार बाल्यानः जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई
विष्णु देव साईः इस्पात
सुदर्शन भगतः कृषि एवं किसान कल्याण
वाईएस चौधरीः विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
जयंत सिन्हाः नागरिक उड्डयन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ः सूचना एवं प्रसारण
बाबुल सुप्रियोः शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन
साध्वी निरंजन ज्योतिः खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
विजय सापलाः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
अर्जुन राम मेघवालः वित्त, कारपोरेट मामले
डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेयः मानव संसाधन विकास
अजय टमटाः कपड़ा
कृष्ण राजः महिला एवं बाल विकास
मनसुख एल मानडावियाः सड़क परिवहन, राजमार्ग, पोत, रसायन एवं उर्वरक
अनुप्रिया पटेलः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
सीआर चौधरीः उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण
पीपी चौधरीः विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी
डॉक्टर सुभाष रामराव भामरेः रक्षा
रामदास अठावलेः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
वीडिओ १) 
https://www.youtube.com/watch?v=zvYZxljLmxE&list=PL07E4C2D4718D3CC6&index=89
२) https://www.youtube.com/watch?v=zvYZxljLmxE&list=PL691A4A699E3CFAC5&index=71 
३)https://www.youtube.com/watch?v=zvYZxljLmxE&list=PLaypC1Q7dot1H10Bpau0He3_N5ceZpG-S&index=8
नकारात्मक भांड मीडिया जो असामाजिक तत्वों का महिमामंडन करे, उसका सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प, प्रेरक राष्ट्र नायको का यशगान -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS - तिलक संपादक
http://sarvasamaachaardarpan.blogspot.in/2016/07/blog-post.html