दीपावली प्रकाश पर्व मंगलमय हो-

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611.what's App no 9971065525 DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं CD-Live YDMS चुनावदर्पण https://www.youtube.com/channel/UCjS_ujNAXXQXD4JZXYB-d8Q/channels?disable_polymer=true: :

Wednesday, April 20, 2022

राजनाथ सिंह वैश्विक सम्बन्धों पर:

 राजनाथ सिंह वैश्विक सम्बन्धों पर: 

राजनाथ सिंह का रूस - भारत के सम्बन्धों पर भी अमेरिका को संदेश यदि हमारा किसी एक देश के साथ अच्छा संबंध है तो इसका अर्थ यह नहीं कि दूसरे देश के साथ अपने संबंध बिगाड़ लेंगे।

*युदस नदि 15 अप्रैल 2022:* देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका प्रवास पर है। राजनाथ सिंह ने आज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन के मध्य राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में विश्व स्तर पर उभरा है और विश्व की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में एक होने के पथ पर अग्रसर है। इस सम्बोधन में उन्होंने विदेशी धरती से चीन को भी कठोर संदेश दिया।


भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए और चीन को चेतावनी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, “मैं खुलकर नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों) क्या किया और हमने (भारत सरकार) क्या निर्णय लिए। किन्तु मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि (चीन को) एक संदेश गया है कि यदि भारत को कभी कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। भारत की छवि बदल गई है। भारत का मान बढ़ा है।”


राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम अमेरिका को भी रूस के साथ सम्बंधों के निमित्त संदेश दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि, “यदि भारत का एक देश के साथ अच्छा संबंध है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध विपरीत हो जाएंगे। भारत ने इस प्रकार की कूटनीति कभी नहीं अपनाई है और न ही भारत इस प्रकार की कूटनीति कभी अपनाएगा। हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में शून्य-सम खेल में विश्वास नहीं करते हैं।” 

- तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार,  

युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑 

https://t.me/ydms_oll 

No comments:

Post a Comment

राष्ट्ररक्षायाम उत्तिष्ठत जाग्रत, परित्राणाय साधुनाम विनाशाय
च: दुष्कृताम, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानम सृज्याहम !!